ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

समस्तीपुर रेल थाने से बिकती थी शराब, बैरेक में ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था शराब, सिपाही गिरफ्तार

SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल थाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून का पुलिसवाले ही पलीता लगा रहे हैं. समस्तीपुर रेल थाना में कार्यरत सिपाही

समस्तीपुर रेल थाने से बिकती थी शराब, बैरेक में ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था शराब, सिपाही गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल थाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है.  नीतीश कुमार की शराबबंदी कानून का पुलिसवाले ही पलीता लगा रहे हैं. समस्तीपुर रेल थाना में कार्यरत सिपाही जितेंद्र कुमार के आवास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. रेल SP की सूचना पर स्पेशल टीम ने छापेमारी की है. 


बता दें कि पुलिस ने बुधवार की देर रा‍त समस्तीपुर रेल थाना (जीआरपी) पर छापा मारा. यह छापेमारी मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर की गई. छापेमारी टीम में मजफ्फरपुर और समस्तीपुर के रेल डीएसपी शामिल थे. इस दौरान रेल थाने में कार्यरत सिपाही जितेन्द्र कुमार को बैरक में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.


सूत्रों ने बताया कि सिपाही की ट्रॉली से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है. रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शराब मामले में सिपाही जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल जांच चल रही है. मामला राजकीय रेल थाना का है.

टैग्स