ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, STF के संयुक्त अभियान में 25 हजार का इनामी ‘बॉस’ गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहा था चकमा

Bihar News: सहरसा जिले में पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी बादल साह उर्फ ‘बॉस’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर हत्या, रंगदारी और लूट जैसे कई गंभीर...

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, STF के संयुक्त अभियान में 25 हजार का इनामी ‘बॉस’ गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी बादल साह उर्फ ‘बॉस’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद अपराध जगत में हलचल मच गई है।


पूरे ऑपरेशन का खुलासा सिमरी बख्तियारपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक अंतर-जिला गिरोह का सरगना है, जो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।


जानकारी के अनुसार, सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी निवासी व्यवसायी श्यामल यादव से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में सलखुआ थाना कांड संख्या 199/25 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


पुलिस को अपने गुप्त सूचना तंत्र से यह जानकारी मिली कि कुख्यात बादल साह उर्फ ‘बॉस’ पटना में छिपा हुआ है और वहां से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। आरोपी मूल रूप से बेगूसराय जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


सूचना की पुष्टि के बाद सहरसा पुलिस ने पटना एसटीएफ से संपर्क साधा और संयुक्त रणनीति बनाई गई। इसके बाद रविवार देर रात पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सटीक घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी को पकड़ने का मौका नहीं मिला और वह दबोच लिया गया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना से सहरसा लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, बादल साह एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहरसा और बेगूसराय के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।