ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

सहरसा में गैस एजेंसी के गोदाम में बड़ी चोरी, 173 भरे सिलेंडर ले उड़े चोर, CCTV की हार्ड डिस्क भी चोरी

सहरसा के शाहपुर स्थित आशा भारत गैस एजेंसी के गोदाम में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर 173 भरे गैस सिलेंडर के साथ CCTV कैमरे और उसकी हार्ड डिस्क भी ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर-07 स्थित आशा भारत गैस एजेंसी के गोदाम में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। 12 सितंबर की रात चोर गोदाम के कई ताले तोड़कर 14.2 किलोग्राम वाले 173 भरे गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एजेंसी प्रबंधन ने 13 सितंबर को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.


कई ताले तोड़कर गोदाम में घुसे चोर

एजेंसी की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से गोदाम के मेन गेट, बीच वाले गेट, मुख्य गोदाम के गेट और गार्ड रूम के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर गोदाम में रखे 173 भरे गैस सिलेंडर ले गए। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गोदाम में लगे CCTV कैमरे और उसकी हार्ड डिस्क भी चोरी कर ली। इसके अलावा चौकी और बिछावन समेत अन्य सामान भी चोर अपने साथ ले गए।


आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गोदाम प्रभारी संतोष कुमार सिंह और एजेंसी संचालक रंजन प्रियदर्शी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले में जल्द कार्रवाई और चोरी का खुलासा करने की मांग की है। आवेदन के साथ 12 सितंबर की डे-एंड रिपोर्ट और सिलेंडर की गिनती से संबंधित रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी गई है।


पुलिस ने शुरू की जांच

सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन में 173 भरे गैस सिलेंडर चोरी होने की जानकारी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।