ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

सहरसा: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, कार से 3000 बोतल कोरेक्स सिरप जब्त

सहरसा में पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 3000 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया, जबकि तस्कर फरार हो गए।

bihar
भागने में सफल रहे तस्कर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप बरामद की है। सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से करीब 3000 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कार चालक और उसमें सवार एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माली चौक के रास्ते सिल्वर रंग की हुंडई क्रेटा कार (बीआर 01 सीजेड 4019) से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम ने निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान माली चौक की ओर से सोनवर्षाराज आ रही संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चंडिका पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोक लिया, जहां अंधेरे का फायदा उठाकर चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें 10 बोरों में छिपाकर रखी गई 3000 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने कफ सिरप और वाहन को जब्त कर थाना ले आया।


एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में फरार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी के अलावा प्रशिक्षु पु.अ.नि. राजा कुमार, सुमन कुमार सुमन, पु.अ.नि. सुरेंद्र शर्मा और थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता