ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

सहरसा अभिजीत सिंह हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग, DIG कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

सहरसा में अभिजीत सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार DIG कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने CCTV, कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिहार न्यूज
न्याय की लगाई गुहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में अभिजीत सिंह की हत्या मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर परिजन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से मिलने पहुंचे और आवेदन सौंपा। मृतक के भाई अनंत कुमार सिंह ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि मामले में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनीतिक दबाव के बिना सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


 अभिजीत सिंह की हत्या के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्जकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन उन्हें आशंका है कि मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष रूप से जांच नहीं हो रही है। परिवार का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव या संरक्षण के चलते जांच प्रभावित हो सकती है। 


पीड़ित परिवार द्वारा की गई प्रमुख मांगें

हत्याकांड की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। 

हत्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी साजिशकर्ताओं की भूमिका की गहन जांच हो।  

घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जाए।  

आरोपियों को शरण देने या भगाने में मदद करने वालों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाए।

पीड़ित परिवार और प्रमुख गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे बिना किसी भय के सहयोग कर सकें।

मामले की जांच प्रगति की जानकारी समय-समय पर पीड़ित परिवार को दी जाए।


डीआईजी कार्यालय द्वारा इस आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मामले में विस्तृत जांच (Enquiry in detail) के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता