ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, यात्रियों से वसूला गया इतना जुर्माना

Bihar News: सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 45 नियम उल्लंघनकर्ताओं से 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा रेलवे स्टेशन परिसर में आज नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व रेलवे न्यायालय खगड़िया के मजिस्ट्रेट काजीम कुमार ने किया। 


मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अचानक शुरू हुई इस औचक कार्रवाई से पूरे स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्मों पर हड़कंप मच गया। सहरसा स्टेशन के डीसीआई (मंडल वाणिज्य निरीक्षक) संजय कुमार ने इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस विशेष जांच अभियान के दौरान रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 45 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया है।


डीसीआई संजय कुमार के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वालों से कुल 45,000 (पैंतालीस हजार) रुपये का चालान काटा गया। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चलाए गए इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मजिस्ट्रेट काजीम कुमार और डीसीआई संजय कुमार की सीधी देखरेख में सुरक्षा बलों ने प्लेटफार्म संख्या एक से लेकर विभिन्न प्लेटफार्मों और खड़ी ट्रेनों के डिब्बों में सघन जांच की। 


बिना उचित टिकट के सफर करने वाले, स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले और गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई की गई। डीसीआई संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में अनुशासन को बढ़ावा देना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, ताकि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 


उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी सहरसा जंक्शन और इसके आसपास के स्टेशनों पर इस तरह के औचक सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता