ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

समस्तीपुर में दिनदहाड़े साढ़े 3 लाख की लूट, हथियार लहराते फरार हुए अपराधी

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से हैं,जहां अपराधियों ने दिनदहांड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 3 लाख 43 हज़ार रुपए

समस्तीपुर में दिनदहाड़े साढ़े 3 लाख की लूट, हथियार लहराते फरार हुए अपराधी
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बड़ी खबर समस्तीपुर से हैं,जहां अपराधियों ने दिनदहांड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 3 लाख 43 हज़ार रुपए लूट कर फरार हो गए.

मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कु स्थान के निकट आजादनगर मोहल्ला की है. जहां दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपये से भरा बैग लूट लिया और घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि  उजियारपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाला शख्स बाइक से अपने एक साथी के साथ समस्तीपुर में पैसे जमा करने जा रहा था, तभी पहले से मौके पर मौजूद चार अपराधियों ने बाइक को रुकवाया और पैसे लूट कर फरार हो गए. पीड़ित शख्स ने लुटेरों की एक बाइक का नम्बर भी पुलिस को बताया है. पुलिस का दावा है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नम्बर के आधार पर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता