ब्रेकिंग
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्याय19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्याय

Bihar Election 2025: बिहार आए जम्मू-कश्मीर के जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में हुई थी तैनाती

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर निवासी आरपीएफ एएसआई अब्दुल हमीद गांगी की समस्तीपुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना मसीना उच्च विद्यालय के चुनाव कैंप में हुई।

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहां राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। इसी बीच, समस्तीपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है।


समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर अन्नु स्थित मसीना उच्च विद्यालय में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय एएसआई अब्दुल हमीद गांगी के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र स्थित नाबला गांव के निवासी थे।


शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हमीद को उनके सहयोगी तुरंत रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और शव को उनके पैतृक स्थान भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता