ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सामने आया पटना पुलिस का बेरहम चेहरा, शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिवार को जमकर पीटा

PATNA: राजधानी पटना में बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। पुलिस के जवान ने अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना पटना के महिला थ

सामने आया पटना पुलिस का बेरहम चेहरा, शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिवार को जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। पुलिस के जवान ने अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना पटना के महिला थाने के बाहर हुई है। इस दौरान पुलिसकर्मी ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित परिवार अपनी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचा था। 



जानकारी के मुताबिक किसी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पीड़ित परिवार महिला थाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद दारोगा पंकज कुमार से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। आरोपी दारोगा पंकज कुमार पीड़ित पक्ष का रिश्तेदार बताया जा रहा है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दारोगा पंकज कुमार ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए युवती समेत परिवार के लोगों पर लात घूसा चलाना शुरू कर दिया।


इस दौरान दारोगा के साथ मौजूद उसके साथियों ने भी पीड़ित परिवार के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। महिला थाने के बाहर बीच सड़क पर जमकर लात-घूसे चले। मारपीट की इस घटना में एक युवती समेत परिवार के लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित युवती ने बताया कि उसके मामा-मामी  के तरफ से थाने में उसके और नाना - नानी के ऊपर केस दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर आज थाने में वो लोग पहुंचे थे। इसी दौरान थाना परिसर में ही आपसी - विवाद में यह घटना हुई। दारोगा पंकज सिंह का कहना था कि उसे लड़की के तरफ से गाली दी गयी है। इसके बाद दरोगा पंकज सिंह ने अपना आपा खो दिया और पिटाई शुरू कर दी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें