ब्रेकिंग
गणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

बेगूसराय में रिश्तों का कत्ल: साले ने कुदाल से काटकर की जीजा की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बेगूसराय के तेघड़ा में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। मामूली विवाद के चलते एक साले ने अपने ही जीजा की कुदाल से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड 1 निवासी लूंगी मांझी के रूप में हुई है। लूंगी मांझी जब सो रहे थे तभी घर में घुसकर साले प्रह्लाद मांझी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।  


सोते वक्त किया गया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, लूंगी मांझी घर में आराम कर रहे थे, तभी अचानक उनका साला प्रहलाद मांझी घर में घुस आया और कुदाल से वार करते हुए उनकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही लूंगी की दर्दनाक मौत हो गई। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि आरोपी प्रहलाद मांझी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि सबूतों को सही तरीके से संकलित किया जा सके।


हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है, लेकिन डीएसपी के अनुसार पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता