ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

सहरसा में नहाने के दौरान डूबे दो सगे भाई, दोनों की हुई मौत

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है. जहां पानी में डूबने से 2 सगे भाई की मौत हो गई है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. मामले की जानक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर सहरसा  जिले से सामने आ रही है. जहां पानी में डूबने से 2 सगे भाई  की मौत हो गई है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.   

मामला सहरसा के सलखुआ थाना इलाके के फंसाहा वार्ड नंबर आठ की है. जहां नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहे थे. दोनों की उम्र 8 औऱ 9 साल बताई जा रही है.

इसी दौरान छोटा भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.उसे डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने गया और वो भी गहरे पानी में चला गया. दो सगे भाइयों के मौत से  परिजनों में चीख पुकार मच गई है तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेज दिया है.