ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

सहरसा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज को मौत का कारण बताया। मौत के बाद अस्पताल संचालक फरार हो गए, परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां इलाज के दौरान एक मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मौत के बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और विरोध प्रदर्शन किया। 


मौके पर सदर थाने की पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। मृतक युवक मधेपुरा जिले के तुलसीबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 7 का निवासी शिव रतन यादव के 24 वर्ष के पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के भांजा ने बताया कि बीते शनिवार को मामा ललन कुमार का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और उनका ईलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 


जहां गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। भांजे ने बताया कि ललन के मुंह का जबड़ा तीन जगह से फैक्चर हो गया था। ऐसे में बड़े अस्पताल में ऑपरेशन करने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी गई। परिवार के सदस्यों ने उसे इलाज के लिए सहरसा के पंचवटी चौक स्थित डॉ राजीव रंजन के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उसका ऑपरेशन किया गया। 


परिवार वालों को जानकारी दी गई कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर रणविजय, डॉ रवि कुमार और डॉक्टर अभिनव प्रकाश इसका बेहतर ऑपरेशन करने के उपरांत मरीज ठीक हो जाएगा। आज जब ओटी में ऑपरेशन किया गया तो उसके बाद मरीज के शरीर फूलने लगा और उसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों द्वारा बताया गया कि एनेस्थीसिया का डॉक्टर ने ज्यादा बेहोशी की दवा दे दी गई। 


ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हो गई है। मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने किलनिक पर जमकर हंगामा किया। इधर सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोपसहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोपसहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें