ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar News : अनंत सिंह पर एक्शन से पहले नीतीश-ललन की मुलाकात, विजय चौधरी भी रहे मौजूद; क्या जेडीयू में अब बगावत की जगह नहीं?✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT

बिहार में भीषण सड़क हादसा: सीओ समेत पांच लोग घायल, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

Bihar Road Accident: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर में एनएच-107 पर भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी मोहन शर्मा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवाहाट–सिमरीबख्तियारपुर एनएच-107 पर भौरा पुल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी सहित लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सभी लोग पटना से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो भौरा पुल के पास पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


घायलों में पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, बंटी शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी मोहन शर्मा के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता