ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

सहरसा में 15 हज़ार घुस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार हुआ राजस्व कर्मचारी, निगरानी विभाग ने की छापेमारी

SAHARSA : बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर हैं। इसको लेकर निगरानी विभाग के तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही कोई भी सूचना मिलन

सहरसा में 15 हज़ार घुस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार हुआ राजस्व कर्मचारी, निगरानी विभाग ने की छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर हैं। इसको लेकर निगरानी विभाग के तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत छापेमारी भी की जा रही है इसी कड़ी में अब निगरानी विभाग द्वारा सहरसा में बड़ी छापेमारी की गई है जिसमें राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।


बता दें कि, बिहार के सहरसा में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी संतोष झा को समाहार न्यायालय में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राजस्व कर्मचारी जिले के कहरा अंचल में  कार्यरत थे। इनको 15 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम आगे की कारवाई शुरू कर दी है।


विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि, मोहम्मद ईसराफिल के द्वारा बीते 23 दिसंबर को निगरानी विभाग के तरफ से यह सुचना दी गई थी।परिवादी के तरफ से यह बताया गया था कि दाखिल खारिज के एवज में राजस्व कर्मचारी संतोष झा के तरफ से घूस की मांग की जा रही है। जिसका सत्यापन 27 दिसंबर को कराया गया, सत्यापन में यह बात सही पाई गई। जिसके बाद आज की गई छापेमारी में 15 हजार के साथ राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता