ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सहरसा में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.मामला सहरसा के महिषी थाना इलाके की है. मृ

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.मामला सहरसा के महिषी थाना इलाके की है. 

मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव के रहने वाले 26 साल के अजित यादव के रुप में की गई है. युवक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं. 

बताया जा रहा है कि अजित सहरसा में रहकर ही पढ़ाई करता था. शनिवार को अपराधियों ने महिषी थाना क्षेत्र के गमरहो गांव के समीप नोकचा मंदिर के पास उसे गोली मार दी औऱ फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और निजी नर्सिंग होम ले जाया गया,  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता