ब्रेकिंग
मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

जनसाधारण एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर यात्रियों ने की चेन पुलिंग

सहरसा-मानसी रेलखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस की पावर कार से धुआं उठने से अफरा-तफरी। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, अग्निशमन टीम ने स्थिति पर पाया काबू।

बिहार न्यूज
प्लेटफार्म पर मची अफरा-तफरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सहरसा से अमृतसर जा रही गाड़ी संख्या 14603 अप जनसाधारण एक्सप्रेस के इंजन के बगल लगी पावर कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठते ही ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही यात्रियों ने पावर कार के नीचे से ब्रेक बाइंडिंग से तेज धुआं निकलते देखा, उन्होंने बिना देर किए चेन पुलिंग कर ट्रेन को ओवरब्रिज के समीप रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन से नीचे उतर गए, जबकि कुछ लोग स्थिति को समझने की कोशिश में जुटे रहे। 


सूचना मिलते ही चालक और गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। ट्रेन में मौजूद रेल कर्मियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर धुएं पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पावर कार से लगातार धुआं निकलता रहा, जिससे स्थिति और भी गंभीर नजर आने लगी। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जमा हो गई।


 स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल कर्मियों द्वारा तुरंत सिमरीबख्तियारपुर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेल कर्मचारियों के साथ मिलकर धुएं पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार धुएं को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


 धुआं नियंत्रित होने के बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लाया गया, जहां दो मिनट के संक्षिप्त ठहराव के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस पूरी घटना के कारण जनसाधारण एक्सप्रेस करीब 25 मिनट तक सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि आखिर पावर कार से धुआं निकलने का कारण क्या था?

जनसाधारण एक्सप्रेस में धुआं उठने से हड़कंप, सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर यात्रियों ने की चेन पुलिंग

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता