ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

ड्यूटी में तैनात उत्पाद विभाग के कर्मचारी को बस ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

KAIMUR : अनियंत्रित बस की चपेट में आने से ड्यूटी में तैनात उत्पाद विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्पाद विभाग के कर्मचारी मुकेश कुमार के रुप में की गई है.बताया जाता है क

ड्यूटी में तैनात उत्पाद विभाग के कर्मचारी को बस ने मारी ठोकर, मौके पर मौत
Anamika
2 मिनट

KAIMUR : अनियंत्रित बस की चपेट में आने से ड्यूटी में तैनात उत्पाद विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्पाद  विभाग के कर्मचारी मुकेश कुमार के रुप में की गई है.

बताया जाता है कि कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के द्वारा शराब को लेकर यूपी सहित अन्य राज्यों से वैसे शराब की गाड़ियां जिन्हें झारखंड बंगाल सहित अन्य राज्यों में जाना होता है उन गाड़ियों में यूपी बिहार की सीमा पर उत्पाद विभाग के द्वारा डिजिटल लॉक लगाया जाता है.जो शराब की गाड़ी गंतव्य स्थान पर जाने के बाद ही लॉक खुलता है.

 इसी दौरान मुकेश कुमार अपनी ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान  एक बस के कागजात में कुछ कमी होने पर बस को जप्त कर यार्ड में खड़ी करने के लिए ले जाया जा रहा था. तभी भागने के चक्कर में बस ने मुकेश को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उत्पाद विभाग के कर्मी की मौत हो गई. हालांकि घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया .वही मौके पर पहुंचे उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने मुकेश को अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता