ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिहार में रफ्तार का कहर: बेतिया में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत, सहरसा में 1 महिला की गई जान

SAHARSA/ BETTIAH: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। बेतिया में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है वही सहरसा में ऑटो सवार एक महिला की जान चली गयी है। बेत

बिहार में रफ्तार का कहर: बेतिया में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत, सहरसा में 1 महिला की गई जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA/ BETTIAH: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। बेतिया में सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है वही सहरसा में ऑटो सवार एक महिला की जान चली गयी है। बेतिया में खड़े ट्रक से बेकाबू बाइक टकरा गयी जबकि सहरसा में तेज रफ्तार से आ रही ऑटो अचानक पलट गयी जिसमें एक महिला यात्री की मौत हो गयी जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गये। 


सबसे पहले बात बेतिया की करते हैं जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी है। खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही बाइक जा टकराई। बाइक पर पिता पुत्र और एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। तीनों की इस हादसे में मौत हो गयी। घटना मनुआपुल-नवलपुर मार्ग की है जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय बलवीर, 14 वर्षीय प्रेम कुमार और रामबाबू साह के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही दूसरी घटना सहरसा से जहां बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित रहुआ-तुलस्याही के बीच तेज रफ्तार से आ रही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गयी जबकि दो अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि लालगंज निवासी चंद्रशेखर उर्फ बमबम पाठक अपनी पत्नी संजन देवी के साथ ऑटो से सहरसा आ रहे थे। तभी इसी क्रम में हीं ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों द्वारा ऑटो को सीधाकर उसमें फंसे दोनों पति पत्नी व चालक को बाहर निकाला। ऑटो में सवार बमबम पाठक की 55 वर्षीय पत्नी गम्भीर रूप से जख्मी हो गई जबकि चालक पटोरी निवासी पिंकू सिंह एवं बमबम पाठक भी घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला संजन देवी की मौत हो गयी। जबकि चालक व मृतिका के पति बमबम पाठक की ईलाज निजी अस्पताल में जारी है।


 इधर सूचना मिलते ही बिहरा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाबत बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अनियंत्रित ऑटो के पलटने से एक महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि अन्य घायल यात्रियों का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता