ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

BIHAR CRIME : सहरसा में बरामद हुआ आरा के एक शख्स का शव, इलाके में फैली सनसनी

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहां हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी कि खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी मे

BIHAR CRIME : सहरसा में बरामद हुआ आरा के एक शख्स का शव, इलाके में फैली सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहां हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी कि खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक शख्स का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, जहां सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित मध्य विद्यालय बेला बगरौली के समीप अज्ञात शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। शव की पहचान आरा जिले के उदंतनगर थाना क्षेत्र के शुरसुआ गांव निवासी 40 वर्षीय बृजभूषण सिंह पिता स्व सत्येंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कारवाई में जुट गई है।


वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले घटनास्थल के आसपास मृतक को घूमते देखा गया था। जो देखने से मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहे थे। हालांकि परिजन के आने के बाद ही मृतक की सही जानकारी सामने आएगी। आखिर वह कब और कैसे यहां पहुंचा। घटना के बाद लोगो के बीच कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कोई ठंड से तो कोई भूख से मौत की बात कह रहे है। हालांकि यह लोगो का कहना है सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगा। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जुट गई। लेकिन पहचान नहीं हो पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को मृतक की पहचान कर पाई। पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है।


इस बाबत प्रशिक्षु डीएसपी सह बिहरा थानाध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि शव होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए थाना लाया, जहां शव को सुरक्षित रखा गया है। परिजन को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल है। वह कई सालों से मानसिक रूप से बीमार थे। कई सालों से घर से बाहर इधर उधर घूमते रहते थे। इसी दौरान वह इधर आ गए। संभवतः ठंड के कारण मौत हो गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजन आरा से शव प्राप्त करने के लिए विदा हो गए हैं। उन लोगों के आने के बाद उग्रतर कारवाई कर शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।