ब्रेकिंग
Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट

SAHARSA: मणिकांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर

सहरसा के चर्चित मणिकांत हत्याकांड में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा यादव को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस की लगातार दबिश से अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar
STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मणिकांत हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिसिया दबिश से घबराकर दो अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।


खबर सहरसा से है। जहां जिले के कनरिया थाना एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 12 मई 25 को हुई 10 वर्षीय मणिकांत कुमार की हत्याकांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं पुलिस की दबिश के कारण दो अन्य आरोपी माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो गए। दरअसल 12 मई को अपराधियों ने सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड नं. 12 निवासी रविन्द्र यादव के पुत्र मणिकांत की हत्या कर शव को कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव स्थित कोशी नदी धार के किनारे फेंक दिया था। 


इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर कनरिया थाना कांड संख्या - 25/25 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सहरसा हिमांशु के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने 22 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड से मुख्य आरोपी राजा उर्फ राजनंदन यादव (पिता – सुबनारायण यादव, निवासी – विशनपुर वार्ड नं. 12) को गिरफ्तार किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक के पिता पर इससे पहले भी 7 मई को गोलीबारी की गई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। 


लगातार जानलेवा हमले की आशंका से उन्होंने अपने बेटे मणिकांत को बहनोई के घर कनरिया थाना क्षेत्र के तिलाठी गांव में रखा था। लेकिन आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बच्चे को निशाना बनाया। इस घटना को लेकर सोनवर्षा कचहरी थाना कांड संख्या - 536/25 भी दर्ज हुआ था। इस मामले में पहले ही एक आरोपी रंधीर यादव न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। वहीं 22 अगस्त को ही दो अन्य आरोपी रन्नु यादव और ब्यासनंदन यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।


 फिलहाल घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह हत्या पूर्व से चले आ रहे विवाद का परिणाम थी। गिरफ्तार आरोपी राजा उर्फ राजनंदन यादव का आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2022 में उस पर सलखुआ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में कनरिया थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार, जिला आसूचना ईकाई के पुलिस पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद, गुंजन कुमार सहित अन्य शामिल रहे। सहरसा पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है और इलाके में राहत की भावना व्याप्त है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता