ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

सहरसा कोर्ट में अधिवक्ता और मुवक्किल के बीच हाथापाई, मची अफरा-तफरी

SAHARSA: सहरसा व्यवहार न्यायालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वरीय अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह और एक मुवक्किल के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान कोर्ट में काम से आए लोगों और अधि

सहरसा कोर्ट में अधिवक्ता और मुवक्किल के बीच हाथापाई, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा व्यवहार न्यायालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वरीय अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह और एक मुवक्किल के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान कोर्ट में काम से आए लोगों और अधिवक्ताओं की भीड़ लग गयी। जिसके बाद किसी तरह मामला को लोगों ने शांत कराया। कोर्ट परिसर में हाथापाई का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बताया जाता है कि वरीय अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह अपने चेयर पर बैठे हुए थे तभी एक मुवक्किल से उनकी किसी केस के बारे में बहस होने लगती है। अचानक बात इतनी बढ जाती है कि हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच बचाव करके दोनों को अलग किया जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वकीलों का कहना है कि इस तरह की घटना से काम प्रभावित होती है। कोर्ट में इस तरह की घटना अशोभनीय है। न्यायालय के कार्य में विलंब होता ही है लेकिन इसके लिए अधिवक्ता को दोषी ठहराना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करना कहां तक उचित है और यह तो जमीन विवाद का मामला है इसमें तो और समय लगता है।


 अधिवक्ता ने कहा कि इस परिस्थिति में क्लाइंट का काम करना बहुत मुश्किल है। वही अन्य कार्य के लिए कोर्ट में आए लोगों ने भी इस घटना को दु:खद बताया। इस तरह की घटना पहली बार सहरसा न्यायालय परिसर में सामने आया है। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि कई लोगों ने अपने मोबाईल में वीडियो बनाया था। जिसमे कई का वीडियो डिलीट भी करा दिया गया था लेकिन कुछ लोग वहां से निकल गये और वीडियो को अन्य लोगों को भेज दिया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता