ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

सहरसा में दो घरों में भीषण चोरी, शादी के लिए रखे 6 लाख के जेवर और कैश पर हाथ साफ, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर चोरी की बड़ी वारदात हुई। हटियागाछी में शादी के लिए जमा 6 लाख के जेवर और नकदी चोरी हो गई, जबकि पटेल नगर पथ में मोबाइल और लैपटॉप चोरी किए गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर है, जहाँ सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाएँ सामने आई हैं। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी में हुई। हटियागाछी निवासी स्वर्गीय सुदामा चौधरी की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि वे सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद में बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार शाम 4 बजे घर में ताला लगाकर चली गई थीं।


 मंगलवार दोपहर शादी से लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर सभी कमरों के गोडरेज और ट्रंक भी टूटे पाए गए। पीड़िता रजनी देवी ने बताया कि उनकी अपनी बेटी की शादी दो महीने बाद होने वाली थी, जिसके लिए उन्होंने करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बनवाए थे। इसके अलावा महिला समूह से 1 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था, जिसे घर में ही रखा गया था। कुल मिलाकर करीब 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी अज्ञात चोर ले गए।


दूसरी घटना पटेल नगर पथ की है। यहाँ काली निवास भवन में रह रहे जय कृष्ण कुमार (निवासी–बेलदौर, खगड़िया) ने बताया कि वे 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे मधेपुरा जिले में एक शादी समारोह में गए थे। आज लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उनके घर से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सहरसा में दो घरों में भीषण चोरी, शादी के लिए रखे 6 लाख के जेवर और कैश पर हाथ साफ, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस