ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

1 कट्टा और 12 जिंदा कारतूस के साथ छैला यादव गिरफ्तार, क्राइम करने से पहले पुलिस ने दबोचा

सहरसा के पटुआहा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर छैला यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बिहार न्यूज
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Saharsa News: सहरसा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-1 अंतर्गत पटुआहा, वार्ड नंबर-21 के ठूठी टोला में पुलिस ने छापेमारी कर छैला यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

टीओपी-1 प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार और गोलियों के साथ एक स्थान पर जुटे हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।


सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने ठूठी टोला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छैला यादव को गिरफ्तार कर लिया।


तलाशी में कट्टा और 12 कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने लाया गया।


आपराधिक घटना की तैयारी को लेकर जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छैला यादव कथित तौर पर किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता