ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सहरसा में बारात से लौट रही कार पलटी, तेज रफ्तार बना हादसे की वजह, 6 लोग घायल

शादी की खुशियों के माहौल में इस तरह के हादसे ने एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर ज़रा सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।

ACCIDENT
कार दुर्घटनाग्रस्त
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। सिमरी बख्तियापुर प्रखंड के रायपुरा गांव के रहने वाले रघुनंदन सिंह अपने बेटे की शादी में शरीक होकर मधेपुरा जिले के लक्षमिनियां से बारात के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी उनकी तेज़ रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


हवा में उड़ी कार

 सहरसा में शादी से लौट रही बारातियों की कार हादसे का शिकार हो गयी। तेज रफ्तार के कारण कार हवा में उड़ने के बाद बांसबारी में जाकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सहरसा जिले के दुधैला के चावी टोला के पास स्थित नई सड़क पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से उछलकर हवा में उड़ी, फिर बगल के बांसबारी में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए और लोग नीचे दब गये।


ग्रामीणों ने की मदद

गाड़ी में करीब छह लोग सवार थे, जिनमें सभी घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी निजी चिकित्सकों के पास भेजा गया। ग्रामीणों की तत्परता से तत्काल राहत पहुंचाई जा सकी।


पुलिस को नहीं दी गई तत्काल सूचना

घटना की पुष्टि करते हुए सोनवर्षा कचहरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी परिजन या स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को आधिकारिक सूचना नहीं दी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना से चौकीदार को मौके पर भेजा गया है और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


तेज़ रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्राथमिक तौर पर यह स्पष्ट हो चुका है कि तेज रफ्तार ही इस हादसे की मुख्य वजह थी। नई सड़क पर रफ्तार का ज्यादा हो जाना और अचानक मोड़ या बाधा आने पर नियंत्रण खो देना ऐसी घटनाओं को आम बना देता है। शादी की खुशियों के माहौल में इस तरह के हादसे ने एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर ज़रा सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। इस तरह की घटनाएं ना हो इसके लिए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूकर करना बेहद जरूरी है। जिससे इस तरह के हादसे को रोका जा सके। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें