ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरे के तालाब में 10 क्विंटल तक मछलियां मरीं, लाखों का नुकसान; क्या है वजह?

Bihar News: सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरे के तालाब में 8 से 10 क्विंटल मछलियां मर गईं। पानी दूषित होने से मछलियों की मौत की आशंका है, जिससे मछली पालकों को करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Bihar News
10 क्विंटल मछलियां मरीं
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरे के तालाब में भारी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। मछलियों की मौत का कारण तालाब के पानी का दूषित होना बताया जा रहा है। करीब छह महीने पहले भी तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मर गई थीं।



तालाब में मछली पालन करने वाले संवेदक मछुआरा दीना चौधरी ने बताया कि इस बार करीब 8 से 10 क्विंटल मछलियां मर गई हैं। इससे लगभग 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि पिछले एक साल में तीन से चार बार तालाब में मछलियों के मरने की घटना हो चुकी है।



दीना चौधरी के अनुसार, पहले तालाब में नहर के माध्यम से साफ पानी आता था और गंदा पानी बाहर निकल जाता था। लेकिन पिछले कई वर्षों से यह व्यवस्था ठप पड़ी है। इसके कारण तालाब में गंदा पानी जमा हो रहा है और पानी दूषित होने से बार-बार मछलियों की मौत हो रही है। इससे मछली पालकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।



वहीं, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सहायक संरक्षक अमृत झा ने फोन पर बताया कि पानी फिल्टर नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। तालाब का पानी दूषित होने से पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और मछली पालकों ने तालाब की जल निकासी और साफ पानी की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता