ब्रेकिंग
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत

सासाराम में सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से लाइनमैन की मौत

सासाराम के बघैला थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बिजली विभाग के लाइनमैन राजू कुमार सिंह की मौत। घोड़डिही गांव के पास हुआ हादसा।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SASARAM: सासाराम से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बघैला थाना क्षेत्र के घोड़डिही गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।


मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। वे बघैला थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी थे और राजपुर में तैनात थे।


बताया जा रहा है कि राजू कुमार सिंह बाइक से राजपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़डिही के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता