ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?

दुकान में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी, केरल का रहने वाला था युवक, मर्डर या सुसाइड?

Bihar News: सासाराम से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पायलट बाबा आश्रम के पास एक फुटपाथ दुकान से संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान केरल निवासी युवक के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कई पहलुओं...

दुकान में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी, केरल का रहने वाला था युवक, मर्डर या सुसाइड?
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा आश्रम के पास एक फुटपाथ की दुकान से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी अभिजीत के रूप में हुई है. वह मोहन केडी का पुत्र बताया गया है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन अन्य संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार, पायलट बाबा आश्रम के पास कई फुटपाथ की चाय और नाश्ते की दुकानें हैं, जो रात में बंद हो जाती हैं. सोमवार सुबह से इलाके में बारिश हो रही थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर एक दुकान के अंदर फंदे से लटके युवक पर पड़ी. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.


सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की गई.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि केरल का रहने वाला युवक सासाराम कैसे पहुंचा और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था.


एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि केरल का रहने वाला युवक सासाराम आकर इस तरह की घटना क्यों करेगा. पुलिस इसी दिशा में भी जांच कर रही है. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.


फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.