ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायल

सासाराम के तिलौथू में बोलेरो और ऑटो की टक्कर में CRPF जवान कंचन ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में पत्नी, दो बच्चों और सास समेत 5 लोग घायल हो गये हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह में शनिवार को बोलेरो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार सीआरपीएफ जवान कंचन ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चे और सास समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।


मृतक जवान कंचन ठाकुर काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के रहने वाले थे। वह असम के मानिकपुर में सीआरपीएफ की 87वीं बटालियन में तैनात थे।


मृतक के भतीजे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जवान का परिवार फिलहाल भोजपुर जिले के बिहिया स्थित ससुराल में रहता था। शनिवार को कंचन ठाकुर अपनी पत्नी चांदनी देवी और दोनों बच्चों के साथ सासाराम के प्रसिद्ध तुतला भवानी वाटरफॉल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान निमियाडीह के पास उनका ऑटो एक बोलेरो से टकरा गया।


हादसे में कंचन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी चांदनी देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।


हादसे में जवान के दो बच्चों और सास समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता