ब्रेकिंग
Bihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी Bihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी

Bihar News: रोहतास में पेट्रोल पंप मालिक की संदिग्ध मौत से सनसनी, तालाब किनारे मिला शव

Bihar Crime News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब किनारे मिले शव के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच...

Bihar News: रोहतास में पेट्रोल पंप मालिक की संदिग्ध मौत से सनसनी, तालाब किनारे मिला शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह प्रमोद सिंह अपने घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन घर पर ही रखा हुआ था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान ग्रामीणों को दिनारा हाई स्कूल के तालाब किनारे स्थित पुराने छात्रावास के बरामदे में एक शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में हुई। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रमोद सिंह इलाके के जाने-माने व्यवसायी थे और दिनारा फिलिंग स्टेशन का संचालन करते थे। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे व्यापारिक समुदाय को भी झकझोर कर रख दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शव के शरीर पर किसी तरह के गहरे जख्म के निशान साफ तौर पर दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि शव जिस परिस्थिति में मिला है, उससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लूटपाट या साजिश की आशंका जता रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि प्रमोद सिंह की आखिरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

संबंधित खबरें