ब्रेकिंग
बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी

कार की तलाशी के दौरान मिला लाखों का कैश... 66.50 लाख रुपये के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 66.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कार में दो महिलाओं समेत तीन लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई थी और इसे कहां...

कार की तलाशी के दौरान मिला लाखों का कैश... 66.50 लाख रुपये के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में वाहन जांच के दौरान पुलिस के होश उड़ गए, जब एक कार से 66 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए. शिवसागर टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात पुलिस ने जांच अभियान के दौरान कार की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकदी मिली. कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग वाराणसी से सासाराम की ओर जा रहे थे. इसी दौरान शिवसागर टोल प्लाजा के पास स्थानीय थाने की पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. पुलिस ने संदिग्ध लगने पर कार को रोका और तलाशी ली. इस दौरान कार से 66 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल नकदी को जब्त कर लिया.


देर रात तक होती रही नोटों की गिनती

कार से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने टोल प्लाजा के कार्यालय में नकदी की गिनती कराई. इस दौरान एक महिला अधिकारी भी मौजूद रहीं. पुलिस ने बरामद रुपये की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है. अब जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.


कार में सवार लोगों की पहचान सासाराम के जानी बाजार मोहल्ला निवासी चंदन सोनी और उनके स्वजनों के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये लोग धनतेरस के बाजार के लिए वाराणसी गए थे. हालांकि, वहां सामान की खरीदारी नहीं होने के कारण वापस लौट रहे थे. इसी दौरान शिवसागर टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान कार से नकदी बरामद हुई.


फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर जांच जारी है. इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.