ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

भीषण रोड एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत, 15 लोग गंभीर रूप से घायल

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां भीषण सड़क हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. वहीं,

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां भीषण सड़क हादसे में महिला  समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर दरभंगा में एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. 


पहली घटना रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां शिवसागर थाना इलाके के किरहिंडी में भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एनएच 2 पर यह हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई. बस भभुआ से सासाराम आ रही थी. इस दौरान ट्रक से भिड़ंत हो गई. दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


दूसरी घटना दरभंगा जिले की है. जहां सदर थाना इलाके के काकर घाटी के पास एनएच 57 पर एक नैनो कार पुल से टकरा गई. जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी ह गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता