ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

राममय हुआ बिहार: मुस्लिम एम्बुलेंस चालकों ने फ्री सेवा देने का किया एलान, मरीजों से नहीं लेंगे एक भी रुपया

SASARAM: अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अयोध्या के साथ साथ बिहार में भी उत्सव का माहौल है। इस खास पल को और भी खास बनाने के लिए हर कोई अपन

राममय हुआ बिहार: मुस्लिम एम्बुलेंस चालकों ने फ्री सेवा देने का किया एलान, मरीजों से नहीं लेंगे एक भी रुपया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अयोध्या के साथ साथ बिहार में भी उत्सव का माहौल है। इस खास पल को और भी खास बनाने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्तित कर रहा है। रोहतास के सासाराम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एंबुलेंस सेवा को फ्री कर दिया है।


दरअसल, रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सासाराम में आज एम्बुलेंस चालकों ने फ्री एम्बुलेंस सेवा बहाल किया है। एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि आज जितने भी मरीज हैं, उन्हें मुफ्त में एंबुलेंस सेवा दी जाएगी। नगर में ही नहीं, नगर से बाहर पटना तथा वाराणसी भी जाना होगा तो मरीज से एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा। यहां तक की पेट्रोल तथा डीजल का खर्च भी वे खुद से ही वहन करेंगे।


खास बात यह है कि ये सभी मुस्लिम समुदाय से आने वाले एम्बुलेंस चालक है। उनका कहना है कि आज बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। पूरे देश में सभी अपने-अपने स्तर से योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उन लोगों का भी योगदान होना चाहिए, इसलिए वे लोग एम्बुलेंस सेवा को फ्री कर रहे हैं। एंबुलेंस से ही उनकी जीविका चलती है लेकिन आज का दिन वे लोग रामलला के लिए समर्पित कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता