ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

बिहार में बड़ा हादसा टला, विधायक के काफिले की गाड़ी में लगी आग; समय रहते लोगों ने बुझाया

Bihar News: सासाराम में विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और सभी लोग सुरक्षित हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले की एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना सासाराम टाउन थाना के पास गुरुवार को हुई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, विधायक आलोक कुमार सिंह सासाराम में आयोजित ‘गोदरेज इंटीरियो शो-रूम’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो N, रजिस्ट्रेशन नंबर BR 24 AH 0011) से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।


आग लगते ही मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और विधायक के सहयोगियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं।


घटना के बाद विधायक आलोक कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों का हालचाल जाना और उनकी तत्परता की सराहना की। उन्होंने संकट की इस घड़ी में तुरंत मदद के लिए आगे आने वाले स्थानीय लोगों और अपने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता