ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार : ट्रांसफर के बाद BDO को दी गई यादगार विदाई, लोगों ने घोड़े पर बैठाकर शहर में घुमाया

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले में BDO को अनोखे अंदाज में विदाई दी गई. लोगों ने उन्हें फूल और अंगवस्त्र देकर घोड़े पर सवार कर विदा किया. लोगों का कहना है कि अबतक किसी भी BDO को इतनी

बिहार :  ट्रांसफर के बाद BDO को दी गई यादगार विदाई, लोगों ने घोड़े पर बैठाकर शहर में घुमाया
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले में BDO को अनोखे अंदाज में विदाई दी गई. लोगों ने उन्हें फूल और अंगवस्त्र देकर घोड़े पर सवार कर विदा किया. लोगों का कहना है कि अबतक किसी भी BDO को इतनी धूमधाम से विदाई नहीं दी गई है. इसके पीछे की वजह थी कि BDO ने अपने 3 साल के कार्यकाल में लोगों के लिए बहुत कुछ किया. इसलिए लोगों ने उन्हें इतनी भव्य विदाई दी. 


दरअसल, रोहतास जिले के डेहरी स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह डेहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के लिए था. इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे. लोगों द्वारा उन्हें फूल-अंगवस्त्र देकर घोड़े पर सवार कर विदा किया गया. 

बिहार :  ट्रांसफर के बाद BDO को दी गई यादगार विदाई, लोगों ने घोड़े पर बैठाकर शहर में घुमाया

इधर अपनी फेयरवेल पार्टी में अरुण कुमार में कहा कि डेहरी उनके सेवा काल का स्वर्णिम समय रहा है. 3 साल कैसे पूरे हो गए, यह पता नहीं चला. यहां के लोगों ने जो सहयोग दिया है, उसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे. इस मौके पर SDO सुनील कुमार ने कहा कि अरुण ने अपने वरीय पदाधिकारियों के हर दिशा-निर्देश का पालन करते हुए जनता के काम किए हैं. डेहरी SDPO संजय कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में भी अरूण ने उसे नियंत्रित करने का काम किया. 


बता दें कि लॉकडाउन में BDO अरुण कुमार ने खुद घूम-घूम कर लोगों की राशन सहित आर्थिक मदद की थी. कई गरीब परिवार की बेटियों की शादियों में भी उनके द्वारा आर्थिक मदद की गई. इंदिरा आवास, राशन कार्ड, पेंशन सहित सरकार की योजनाओं को अपने स्तर से मॉनिटरिंग कर वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ भी पहुंचाया. 

टैग्स