ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Bihar News: भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में अचानक आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Bihar News
ट्रेन में लगी आग
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार की अहले सुबह अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी, जिससे देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री बोगी में सवार थे।


आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान तक छोड़कर बाहर निकल गए। स्टेशन परिसर में काफी देर तक भय और दहशत का माहौल बना रहा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले जनरल बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जनरल कोच का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी यात्री द्वारा ज्वलनशील सामग्री ले जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों ने ट्रेनों में नियमित जांच और बेहतर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता