ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लालू परिवार पर रोहित सिंह का बड़ा हमला, बोले- सरकारी बंगले पर कब्जा करना चाहता है राजद परिवार

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सरकारी आवास और विशेष सुविधाओं को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लालू परिवार खुद को अब भी राजपरिवार समझता है।

बिहार न्यूज
'राज परिवार की मानसिकता छोड़ें' : रोहित सिंह ने लालू परिवार पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार सरकारी बंगले पर कब्जा बनाए रखना चाहता है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है।


रोहित सिंह ने कहा कि वह स्वयं पिछले 22 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन उनके पास सुरक्षा के लिए एक होमगार्ड जवान तक नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अतिरिक्त सुरक्षा को लेकर इतने परेशान क्यों हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार के कई पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के पास एक गार्ड से अधिक सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। ऐसे में लालू परिवार के लिए अलग नियम क्यों लागू किए जाएं। कानून और व्यवस्था के मामले में सभी नागरिकों के लिए समान मानक होने चाहिए।


रोहित सिंह ने कहा कि लालू परिवार को खुद को "राज परिवार" समझने की मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए। लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति या परिवार को विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला और अन्य मामलों में जनता के धन की क्षति हुई है। लालू परिवार को जनता के पैसे का हिसाब देना चाहिए और उसे वापस करने की दिशा में पहल करनी चाहिए। रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब जवाब मांग रही है और राजनीति में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है।