ब्रेकिंग
स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम

Patna News: पटना के फतुहा में फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में बरात से लौट रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया, जबकि स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बरात से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे में डुमरी गांव निवासी विष्णुधारी यादव के पुत्र शालू कुमार (19) और मोदिर मिस्त्री के पुत्र दीपक कुमार (20) की मौत हो गई। दोनों बरात में शामिल होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बेलदारीचक में एक बरात में शामिल हुए थे। 


लौटते समय फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को फतुहा पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।


स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार और बेकाबू वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता