ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

Road Accident: मक्का लोड पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत; 20 घायल

Road Accident: सारण के नयागांव में मक्का लदी पिकअप वैन के चक्का ब्लास्ट होने से गाड़ी पलट गई। 5 लोगों की मौत, 20 घायल। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को दुख के सागर में डुबो दिया है। दिघवारा से मक्का लादकर हाजीपुर जा रही एक पिकअप वैन बाजितपुर के पास फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण वाहन का एक चक्का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, जिसने पलटते ही 5 लोगों की जान ले ली और 20 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे, जो मक्का भुनवाने हाजीपुर जा रहे थे। अचानक चक्का फटने से वाहन असंतुलित हुआ और सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय समाजसेवी वरुण कुमार सिंह ने अपनी गाड़ी से कई घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने अन्य घायलों को इलाज के लिए भेजने में मदद की। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की है। 


इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के खतरों को उजागर किया है। पिकअप वैन में जरूरत से ज्यादा लोग और सामान लदे होने की वजह से हादसा और भयावह हो गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, लेकिन 5 जिंदगियां बचाई नहीं जा सकीं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और प्रशासन ने उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।  


मनोज कुमार की रिपोर्ट