ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

Road Accident: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

Road Accident: सहरसा के बनमा इटहरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से आम व्यापारी सोमन शाह की मौत हो गई है। परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: सहरसा से दुखद खबर आ रही है। यहां बनमा इटहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में आम व्यापारी सोमन शाह की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है।


यह घटना शुक्रवार रात सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के दोहरा पुल के कुशमी के पास हुई है। सरबेला वार्ड 10 निवासी 45 वर्षीय सोमन शाह रोज की तरह आम बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सोमन गंभीर रूप से घायल हो गए।


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मगर रात 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मृतक के दामाद ने बताया है कि सोमन शाह की पांच बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अभी अविवाहित हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी सोमन की कमाई पर थी। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।


इधर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संबंधित थाना को कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।


रिपोर्टर: रितेश