ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंदा

Bihar News: सहरसा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा में एक दर्दनाक हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बनगांव थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तरकटैया निवासी 60 वर्षीय अब्दुल खान और 35 वर्षीय मो. एतशाम उर्फ इंतकाम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में साला और बहनोई लगते हैं। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली मोर के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


मृतक अब्दुल खान दिल्ली में एक लेदर कंपनी में ठेकेदार के रूप में कार्य किया करते थे, जो 5 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। वहीं मो. एतशाम उर्फ इंतकाम बिहरा बाजार में फल की दुकान चलाकर अपने परिवार की परवरिश किया करता था। मृतक के बरियाही निवासी मो० चांद ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर बरियाही आ रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया।


घटनास्थल पर डायल 112 की पुलिस पहुंचकर दोनों मृतक के शव को कब्जे मे लेकर बनगांव थाना भेजा। बनगांव थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा सड़क हादसे में दो की मौत हुई है। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता