ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Bihar Road Accident : तेज रफ्तार का कहर ! ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत; चार जख्मी

Bihar Road Accident : बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप NH-31 पर सोमवार की देर रात ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से ठोकर मार दी, इससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गई

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप NH-31 पर ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से ठोकर मार दी, इससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार अन्य जख्मी मजदूर हो गए।  घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं साथी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मृतक लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अली नगर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश पासवान था के रूप में हुई। वहीं घायलों में दीपक पासवान, लटरु पासवान, अनुराग, सरवन रजक का का नाम शामिल है।  इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है, इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जख्मी के पिता ने बताया कि सभी नगर निगम में संचालित नल जल योजना में ढलाई के लिए खातोपुर जा रहे थे इसी दौरान मोहम्मदपुर के समीप ट्रैक्टर के पहुंचते ही पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। इसमें मजदूर राजेश पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए आगे की पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता