ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

Road Accident: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है। औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। दो बाइक की सीधी टक्कर में यह हादसा हुआ है। तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। 


घटना गोह के बंदेया थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान बंदेया थाना क्षेत्र बक्सर गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापत के 18 साल के बेटे आदित्य कुमार, फेसर थाना क्षेत्र के सिमरहुई गांव निवासी रामाघार प्रजापत के 30 साल के बेचे जगन और पांती गांव निवासी कमलेश यादव के बेटे संजय कुमार के रूप में हुई है जबकि सिमरहुआ गांव निवासी विनय प्रजापत का 19 साल का बेटा पवन कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिसे डॉक्टरों ने मगध मेडिकल कॉलेज रेफऱ कर दिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।