ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार से दिल्ली जा रही बस, 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार से दिल्ली जा रही बस पलटी, 2 की मौत, 50 से ज्यादा लोग हुए घायल।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: 26 जून को सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। यह बस बिहार से नई दिल्ली जा रही थी और करीब 65 यात्री इसमें सवार थे। हादसा सुबह 7:43 बजे हुआ जब तेज रफ्तार बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की गति इतनी तेज थी कि वह एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपीडीए और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट रेफर किया गया, जबकि अन्य का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान शाहिदा खान (22) और मनोज कुमार (55) के रूप में हुई है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस और यूपीडीए की टीमें जुटी हुई हैं।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि चालक मौके से फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है। बस के मालिक और ऑपरेटर के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।