ब्रेकिंग
Bihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ड्राइवर फरार

Road Accident: बेगूसराय में साइकिल से स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा तनिषा भारती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। ड्राइवर फरार।

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 वर्षीय छात्रा तनिषा भारती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। तनिषा साइकिल से स्कूल जा रही थी, जहां वह मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा देने वाली थी। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जबकि ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह हादसा बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा के पास हुआ है। 10वीं कक्षा की छात्रा तनिषा भारती (15) साइकिल से स्कूल जा रही थी, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में तनिषा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।


मृतका के पिता सिंटू यादव पचंबा पंचायत के वार्ड-18 के निवासी और ग्राम कचहरी के सचिव हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


रिपोर्टर: हरेराम दास