ब्रेकिंग
नो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानूननो एंट्री में भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक! पैसे लेकर गाड़ियां पास करा रही ट्रैफिक पुलिस, चेक पोस्ट का वीडियो वायरलपाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, दरवाजे के पास बैठा यात्री घायल; रेल पुलिस ने शुरू की कार्रवाईसमय रैना पर भड़के युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह, बोले- औकात में रहो, बिहार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगेइस ब्रांड की हींग खाने वालों के लिए अलर्ट! FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाबिहार में अब कामगारों के लिए नियुक्ति पत्र अनिवार्य, हर साल फ्री हेल्थ चेकअप कराएंगे नियोक्ता; इन जगहों पर लागू होंगे नए श्रम कानून

बेटे को मंत्री बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा का भारी विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

नीतीश कैबिनेट में बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के बाद RLM में बगावत तेज। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा के फैसलों का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

बिहार
दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से नाखूश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानि RLM में विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ समेत कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को आज बड़ा झटका लगा है। 


उपेन्द्र कुशवाहा की RLM के कई नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई प्रभारी प्रदेश अध्यक्षों ने उपेन्द्र कुशवाहा की  पार्टी छोड़ दी है। प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,प्रमोद यादव,राजेश रंजन ने भी अपना इस्तीफा उपेन्द्र कुशवाहा को भेज दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपेक्षा से नाराज नेताओं ने आज इस्तीफा सौंप दिया है। 


RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र भेजकर यह कहा गया है कि पिछले दिनों पार्टी द्वारा लिए गए फैसलों से वे सहमत नहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि 9 साल से वो उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन अब कई पार्टी के फैसले से खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम करना संभव नहीं है। इसलिए हम अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देना ही उचित समझ रहे है।


 उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीट बंटवारे में पार्टी के हितों का ख्याल नहीं रखा। अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के अन्य नेता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी पत्नी सासाराम से चुनाव जीत गयी लकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया। क्या उन्हें अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। उनके बेटे ना चुनाव जीते ना ही एमएलसी है उसके बावजूद उनको मंत्री बना दिया गया और अब सफाई दे रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा की सफाई पर पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। बेटे को मंत्री बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा का भारी विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टीबेटे को मंत्री बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा का भारी विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टीबेटे को मंत्री बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा का भारी विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

बेटे को मंत्री बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा का भारी विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

टैग्स