ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आरजेडी विधायक के साथ PMCH में गाली-गलौज, एमएलए के भतीजे को गार्ड ने जमकर पीटा

PATNA : इस वक्त एक एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में आरजेडी विधायक के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई है. गार्ड द्वारा राजद विधायक के भतीजे की जमकर पिटाई भी की ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में आरजेडी विधायक के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई है. गार्ड द्वारा राजद विधायक के भतीजे की जमकर पिटाई भी की गई है. पीएसमसीएच में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची है. अस्पताल प्रशासन आरोपी गार्ड और विधायक को समझाने में जुटी हुई है.


मामला पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सरोज यादव के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की गई है. उनके भतीजे पर पीएमसीएच के गार्ड ने हमला भी किया है. भतीजे की की जमकर पिटाई भी की गई है. आरजेडी विधायक सरोज यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड से हुई बातचीत में बताया कि उनके भतीजे को गार्ड ने पीटा है.


विधायक सरोज यादव ने बताया कि उनकी मां की तबीयत ख़राब है. वह वेंटिलेटर पर हैं. उनका का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. आज उनका बीपी अचानक बढ़ गया था. मेरा भतीजा दवा लेने गया था. इस दौरान पीएसमसीएच के गार्ड उसके साथ मारपीट करने लगे. 3-4 लोगों के आलावा एक बाहरी आदमी भी था. जिसने मारपीट की.


आरजेडी विधायक के साथ PMCH में गाली-गलौज, एमएलए के भतीजे को गार्ड ने जमकर पीटासीसीटीवी में कैद विधायक सरोज यादव के भतीजे के साथ मारपीट


एमएलए ने आगे बताया कि वह फिलहाल कंट्रोल रूम में बैठे हुए हैं. उनके साथ भी बदसलूकी की गई है. उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया है. धक्का-मुक्की करने की भी बात सामने आ रही है. मामले की शिकायत के बाद पीएमसीएच के प्रिंसिपल, सुप्रीटेंडेंट और इंस्पेक्टर आये हुए हैं. उनके साथ बातचीत चल रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें