ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड, डीएम ने किया कार्रवाई

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां, वार्ड और मुखिया से रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव अवधेश यादव को रिश्वतखोरी के आरोप में जिलाधि

रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड, डीएम ने किया कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां, वार्ड और मुखिया से रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव अवधेश यादव को रिश्वतखोरी के आरोप में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने निलंबित कर दिया है।


दरअसल, यह मामला औरंगाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कर्मा भगवान पंचायत की है। जहां पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव का कुछ दिनों पहले रिश्वत मांगने की वीडियो क्लिप अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया। 


बताते चले कि, कुछ दिन पहले वार्ड से पांच प्रतिशत और सात प्रतिशत रिश्वत मांगने का स्टिंग ऑपरेशन समाजिक कार्यकर्ताओ के द्वारा कर लिया गया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ था।जिसमें पदाधिकारियों का अपमान हुआ था। अब इसके आलोक में जांच पड़ताल करने के उपरांत यह कार्रवाई की गई है। 


गौरतलब हो कि, पंचायत सचिव पर आरोप था कि वह वार्ड सदस्य एवं मुखिया से पंचायत योजनाओं में पांच प्रतिशत और सात प्रतिशत कमीशन मांगता है। हालांकि,निलंबन के दौरान पंचायत सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही निलंबन अवधि में पंचायत सचिव का मुख्यालय हसपुरा प्रखंड निर्धारित किया गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता