ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

गणतंत्र दिवस पर बदल गई है पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, आज निकलना है तो रूट जान लीजिए

PATNA : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई है. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और इसी वजह से शहर क

गणतंत्र दिवस पर बदल गई है पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, आज निकलना है तो रूट जान लीजिए
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई है. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और इसी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह 7:00 बजे से समारोह खत्म होने तक बंद रहेगा.

इस रूट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों का आवागमन होगा. डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी. साथ ही साथ कोतवाली से पुलिस लाइन तक की पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम समाप्त होने तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे.

वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियों को विद्यापति मार्ग बुध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक जाने की अनुमति होगी. व्यवसायिक वाहनों के लिए ट्रैफिक में जो बदलाव किया गया है. उसके मुताबिक के चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर और नीचे से गोरिया टोली की तरफ गाड़ियां नहीं आएंगी. मीठापुर आरओबी गोलंबर से बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहन नहीं जा पाएंगे. आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की तरफ व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. बेली रोड में डुमरा चौकी से आर्यभट्ट चौराहा तक के व्यवसायिक वाहन नहीं चलेंगे. पुलिस लाइन तिराहा से पूर्वी गांधी मैदान और दक्षिण की तरफ बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहनों के आने-जाने पर रोक होगी. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो डाकबंगला चौराहे से दाहिने डाक बंगला रोड और फिर भट्टाचार्य मोड की तरफ जाएंगे.