ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Ration Card: बिहार में अबतक 12 लाख लोगों के नाम राशनकार्ड से कटे, 18 लाख और होंगे बाहर

Bihar Ration Card: बिहार में राशनकार्ड की जांच के दौरान लाखों अपात्र परिवारों के नाम हटाए जा रहे हैं, अब तक 12 लाख नाम कटे और 18 लाख और हटाए जाएंगे।

Bihar Ration Card
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Ration Card: बिहार में पिछले कुछ महीनों के दौरान 12 लाख राशनकार्डधारी परिवारों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। वहीं, आने वाले दिनों में करीब 18 लाख और परिवारों को लाभुकों की सूची से बाहर किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार ने 57 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को संदिग्ध सूची में रखा था और उनकी जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। अब तक इनमें से 55 लाख परिवारों की जांच पूरी हो चुकी है। 


जांच के दौरान करीब 36 लाख परिवार अयोग्य पाए गए, जिनमें से 12 लाख के नाम पहले ही हटाए जा चुके हैं। शेष योग्य पाए गए परिवारों के नाम सूची में बरकरार रहेंगे। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि जांच में लापरवाही या कोताही बरतने वाले एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


दरअसल, संदिग्ध सूची में उन कार्डधारियों को शामिल किया गया था जिनके पास चारपहिया वाहन है, जो बड़ी कंपनियों में निदेशक पद पर हैं, आयकरदाता हैं या जो लंबे समय से जन वितरण प्रणाली के तहत राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं। जांच के बाद ऐसे परिवारों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। वर्तमान में बिहार में करीब 2 करोड़ 10 लाख परिवार राशनकार्डधारी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता