ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार दौरे पर आए राष्ट्रपति कोविंद ने बिहार से खास लगाव की कही बात, राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह में हुए शामिल

PATNA : एकदिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार से अपने खास लगाव की चर्चा की है। रामनाथ कोविंद ने कहा है कि बिहार में राज्यपाल के तौर पर काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एकदिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार से अपने खास लगाव की चर्चा की है। रामनाथ कोविंद ने कहा है कि बिहार में राज्यपाल के तौर पर काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ मिला है। बिहार में काम करना उनके लिए अविस्मरणीय है और वह यहां के लोगों से अपने जुड़ाव को आत्मीय तौर पर महसूस करते हैं। 


राजगीर में विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होने पहुंचे रामनाथ कोविंद का पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजगीर के लिए रवाना हो गए उन्होंने राजगीर में विश्व शांति स्तूप के गोल्डन जुबली समारोह का उद्घाटन किया। इस समारोह में राज्यपाल मुख्यमंत्री के अलावा दुनिया भर के कई देशों से आए प्रतिनिधि भी शामिल हुए। 


बौद्ध धर्म मानने वाले दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों के सामने गोल्डन ज्वेलरी समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राजगीर दुनिया में बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण जगह है। वह पहली बार बौद्ध धम्म सम्मेलन में शामिल होने राजगीर पहुंचे थे और तब से लेकर आज तक राजगीर उन्हें आकर्षित करता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें